ऋतिक रोशन की अब तक की 8 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों की जबरदस्त लिस्ट देखें!

ऋतिक रोशन की 8 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, लेकिन इनमें से कोई भी 500 करोड़ नहीं बन पाई!

रितिक रोशन अपकमिंग फिल्म War 2 को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच में बज हाई लेवल का है। इसी बीच आपको उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं रितिक के उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने हिट का टैग तो अपने नाम किया मगर 500 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई।

शुरुआत करते हैं विक्रम वेधा से। 2022 में आई ऋितिक रोशन की फ्लॉप फिल्म विक्रम वेधा उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों के लिस्ट में शामिल है। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 136 करोड़ का कलेक्शन किया था। धूम 2 रितिक रोशन की फिल्म धूम 2 सुपरहिट रही थी। 2006 में आई इस फिल्म को 35 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का बिजनेस किया था। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा। 2011 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का बजट 55 करोड़ था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म हिट रही थी अग्निपथ। रितिक रोशन की फिल्म अग्निपथ भी हिट रही थी। 2012 में आई इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए 194 करोड़ का बिजनेस किया था।

सुपर 30 2019 में आई सुपर 30 रतिक रोशन की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 209 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था। काबिल रतिक रोशन की फिल्म काबिल भी हिट रही थी। 2017 में आई इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था और इसने 210 करोड़ का कारोबार किया था। बैंग बैंग 2014 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग का बजट 160 करोड़ था। फिल्म हिट रही और इसने 340 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। क्रिश 3 2013 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म क्रिश 3 ब्लॉकबस्टर रही थी। 95 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 383 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *