7‑साल बाद पिता की मौत के बाद संतोष बलराज का भी निधन – पीलिया ने छीना जान

फिल्म ‘Ganapa’ फेम संतोष बलराज का निधन
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर संतोष बाला का मंगलवार सुबह बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह सिर्फ 34 साल के थे और जॉन्डिस और लिवर-किडनी की जटिलताओं से जूझ रहे थे। संतोष बाला पिछले एक महीने से अपोलो हॉस्पिटल, कुमारस्वामी लेआउट, बेंगलुरु में भर्ती थे। उन्हें शुरुआत में जॉन्डिस डायग्नोज़ हुआ था। एक समय पर उनकी तबीयत में सुधार भी देखा गया, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से हालत बिगड़ गई और उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत धीरे-धीरे और गंभीर होती गई। ICU में इलाज के दौरान वे कोमा में चले गए और उनके ऑर्गन्स फेल हो गए। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।
संतोष बलराज के बारे में
संतोष बाला, मशहूर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर अनिकल बालराज के बेटे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म ‘केम्पा’ से की थी, जिसे उनके पिता ने ही लॉन्च किया था। इसके बाद संतोष ने कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की, जिनमें ‘गणप्पा’, ‘बरकले’ और ‘सत्य’ जैसी फिल्में शामिल हैं। खासकर ‘गणप्पा’ में उनके रोल को खूब सराहा गया। उनकी रफ एंड टफ स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन रोल्स के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया। साल 2022 में संतोष बाला के पिता अनिकल बालराज का भी एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया था। और अब बेटे की इतनी कम उम्र में मौत ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा झटका दिया है।
संतोष बाला के निधन की खबर से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी ने संतोष की अचानक हुई मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं। संतोष बाला भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम और उनकी यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। उनकी एक्टिंग और फिल्मों ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई थी।